सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

गणतंत्र दिवस पर श्री कामधेनु गौशाला फतेहपुर बनी सीकर जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला : गौसेवा व उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए हुआ सम्मान

सीकर | 26-Jan-2026 08:53 PM | 385 |
सीकर
गौसेवा व उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए हुआ सम्मान

फतेहपुर/सीकर. गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं गोपालन विभाग, सीकर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में श्री कामधेनु गौ एवं पर्यावरण सेवा समिति, फतेहपुर को सीकर जिले की प्रथम श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान गौशाला के उत्कृष्ट संचालन, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं निर्धारित मापदंडों पर खरे उतरने के लिए प्रदान किया गया।

 

गौशाला को किए गए मूल्यांकन में 100 में से 96 अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर इसे जिले में सर्वोच्च स्थान मिला। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन को गौमाता का प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गोसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के दौरान श्री कामधेनु गौशाला के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सीकर सीए ब्रांच के संस्थापक चेयरमैन सीए बी.पी. क्याल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सीए बी.पी. क्याल वर्तमान में राजस्थान गो सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे हैं तथा प्रदेश की लगभग 4000 गौशालाओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

 

गौ संरक्षण, पर्यावरण सेवा एवं सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में उनकी निस्वार्थ सेवाएं प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। यह सम्मान न केवल श्री कामधेनु गौशाला की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रमाण है, बल्कि जिले एवं प्रदेश स्तर पर गौसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उपलब्धि के रूप में भी देखा जा रहा है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.