सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शेखावाटी फाउंडेशन जिला सीकर की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिलाई शपथ, प्रवासी निवेश और पर्यटन विकास पर जोर

सीकर | 29-Dec-2025 08:52 AM | 385 |
सीकर
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिलाई शपथ, प्रवासी निवेश और पर्यटन विकास पर जोर

सीकर. शेखावाटी फाउंडेशन शाखा जिला सीकर की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह लोहिया रिसोर्ट, सीकर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल एवं अमन कामदार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि शेखावाटी के कर्मशील लोगों ने व्यापार, उद्योग और सेवा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से देश-विदेश में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन, शिक्षा संस्थानों और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण से शेखावाटी के विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऐतिहासिक हवेलियों को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित कर पर्यटन से जोड़ने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने शेखावाटी फाउंडेशन से प्रवासी बंधुओं को मातृभूमि में निवेश के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 

विशिष्ट अतिथि सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने भामाशाहों एवं समाजसेवियों का स्मरण करते हुए जमनालाल बजाज और राव राजा कल्याण सिंह के जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख किया तथा फाउंडेशन को सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। खंडेला विधायक सुभाष मील ने कहा कि धार्मिक पर्यटन और हवेली विरासत का संरक्षण मुख्यमंत्री की योजनाओं में शामिल है, जिनके क्रियान्वयन में फाउंडेशन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। विधायक गोवर्धन वर्मा ने संगठन को गैर-राजनीतिक बताते हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के सहयोग पर बल दिया।

 

पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने संगठन की मजबूती के लिए समयबद्ध एवं सुनियोजित प्रयासों की आवश्यकता बताई। सीकर जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण राष्ट्रीय मुख्य संयोजक पशुपति कुमार शर्मा ने दिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार लाटा ने प्रस्तुत की। मंच संचालन चन्द्र प्रकाश महर्षि एवं अमन कामदार ने किया। समारोह में शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.