सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खुड़ी गांव की निकिता थालौड़ ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक : निकिता के पिता राकेश थालौड़ ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए यह गर्व का क्षण

सीकर | 11-Dec-2025 08:39 AM | 385 |
सीकर
निकिता के पिता राकेश थालौड़ ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए यह गर्व का क्षण

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के निकटवर्ती ग्राम खुड़ी की प्रतिभाशाली बेटी निकिता थालौड़ ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान की ओर से भाग लेते हुए निकिता ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने मजबूत कौशल, फिटनेस और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जानकारी देते हुए संजय खुड़ी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधीन विभिन्न महाविद्यालयों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में निकिता का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उनकी जीत ने न केवल उनके संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। स्वर्ण पदक मिलने के बाद निकिता के घर और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और मित्रों ने परिवार को बधाइयाँ देते हुए निकिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वहीं निकिता के पिता राकेश थालौड़ ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निकिता आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.