सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

आईटीआई कॉलेज सीकर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का आयोजन : उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार को लेकर विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित

सीकर | 17-Jan-2026 11:18 AM | 385 |
सीकर
उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार को लेकर विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित

सीकर. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कॉलेज, सीकर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना तथा उन्हें नवाचार और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र डी. सोनी रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं को स्टार्टअप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में इन्फॉर्मेटिक असिस्टेंट नरेश कुमार एवं कार्यक्रम समन्वयक जयवीर सिंह शिल्ला ने स्टार्टअप विषय पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज के समय में नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

 

विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्टार्टअप विषय पर भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष दस विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण संस्था प्रधान सुमन डूकीया एवं मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र डी. सोनी द्वारा किया गया।

 

वक्ताओं ने स्टार्टअप इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे तथा लगभग 85 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.