सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने रेल मंत्री से की मुलाकात : शेखावाटी की रेल सुविधाओं में सुधार के लिए सौंपा मांग पत्र

सीकर | 12-Dec-2025 08:52 AM | 385 |
सीकर
शेखावाटी की रेल सुविधाओं में सुधार के लिए सौंपा मांग पत्र

फतेहपुर/सीकर. झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर शेखावाटी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं व यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए विस्तृत मांग पत्र सौंपा। सांसद ने कहा कि इन मांगों की स्वीकृति क्षेत्र के परिवहन, उद्योग, पर्यटन व रोजगार को नई गति देगी। रेल मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया।

सांसद ओला ने पहली मांग के रूप में अरावली एक्सप्रेस (14701/14702) का रामगढ़ शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव मांगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र व्यापार, शिक्षा व सेना के दृष्ट‍िकोण से महत्वपूर्ण है, लेकिन ट्रेन के न रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी होती है।

दूसरी मांग के रूप में उन्होंने सीकर–दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन (14713/14714) को नियमित करने पर जोर दिया, जिससे दिल्ली-एनसीआर में काम व पढ़ाई के लिए प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

तीसरी मांग में नवलगढ़ स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर प्लेटफॉर्म विस्तार, फुट ओवरब्रिज निर्माण और हेरिटेज लुक देने की बात रखी गई। नवलगढ़ क्षेत्र शेखावाटी का प्रमुख पर्यटन केंद्र है लेकिन स्टेशन सुविधाएं सीमित हैं।

चौथी और पाँचवीं मांग के रूप में सांसद ने डाबला–खेतड़ी–सिंघाना–चिड़ावा तथा झुंझुनूं–मंडावा–फतेहपुर–रतनगढ़ नई रेलवे लाइनों के निर्माण की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ये दोनों लाइनें उद्योग, खनन, लॉजिस्टिक्स व पर्यटन को नया आयाम देंगी और युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाएंगी।

अंतिम मांग में सांसद ने लोहारू–पिलानी नई रेलवे लाइन हेतु बजट स्वीकृति कर कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता जताई, क्योंकि पिलानी देश का प्रमुख शिक्षा-तकनीकी केंद्र है।

सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं पर शीघ्र निर्णय होने से शेखावाटी क्षेत्र को व्यापक लाभ मिलेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.