सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शेखावाटी उत्सव 2026 में योग और खेल गतिविधियों से स्वस्थ जीवन का संदेश : स्मृति वन में योगाभ्यास, खेल मैदान में दिखा प्रतियोगिताओं का जोश

सीकर | 25-Jan-2026 11:44 PM | 385 |
सीकर
स्मृति वन में योगाभ्यास, खेल मैदान में दिखा प्रतियोगिताओं का जोश

सीकर. शेखावाटी उत्सव 2026 के अंतर्गत योग एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्वस्थ जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। प्रातः 7:00 बजे स्मृति वन में पर्यटन विभाग, वन विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम में योग गुरु महावीर जांगिड़, दिनेश साईं एवं डॉ. शिवपाल कुड़ी ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाए। योग गुरु महावीर प्रसाद जांगिड़ ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अनु शर्मा ने योग गुरुओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

योग कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, वन विभाग से एसीएफ सौरभ सोरेन, रेंजर अमित देवनंदा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

इसके पश्चात खेल मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्टेडियम टीम एवं इंडियन डिफेंस अकादमी टीम के बीच हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंडियन डिफेंस अकादमी ने विजय प्राप्त की। रस्सा-कशी में ममता देवी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मटका दौड़ में पूजा प्रथम एवं करिश्मा वर्मा द्वितीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि मरवाल ने प्रथम, मोनू ने द्वितीय तथा पूजा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कमलेश कुमारी प्रथम एवं प्रियल चौधरी द्वितीय रहीं।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.