सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मनीष खीचड़ बने राजस्थान युवा जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष : समाज को नई दिशा देने का लिया संकल्प

सीकर | 08-Jan-2026 07:55 PM | 385 |
सीकर
समाज को नई दिशा देने का लिया संकल्प

सीकर/जयपुर. जयपुर स्थित राजस्थान जाट महासभा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मनीष केसर खीचड़ को राजस्थान युवा जाट महासभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जाट समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के लोग सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जयपुर पहुंचे और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

राजस्थान जाट महासभा के सीकर जिला अध्यक्ष अमित पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष खीचड़ का यह मनोनयन आदरणीय राजाराम जी मिल साहब द्वारा किया गया। उन्होंने मनीष खीचड़ पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और युवाओं को संगठित कर समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

 

प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अपने संबोधन में मनीष खीचड़ ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे। जहां भी समाज को उनकी आवश्यकता होगी, वे अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।

 

कार्यक्रम में राजस्थान युवा जाट महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश निठारवाल, कर्नल जानू, महेंद्र चौधरी (महासचिव), संतोष सारण, संतोष डूडी, विजेंद्र खीचड़, मुकुल खीचड़, युवराज मंगवा, छाजूराम मंगवा, समय सिंह चौधरी, कुलदीप रणवा सहित अनेक पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, एकजुटता और समाज को मजबूत करने का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.