सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मालावत ने जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण : प्रेरणा अभियान 2.0 व “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सीकर | 01-Feb-2026 01:24 PM | 385 |
सीकर
प्रेरणा अभियान 2.0 व “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सीकर. समेकित बाल विकास सेवाएँ, राजस्थान, जयपुर के निदेशक वासुदेव मालावत द्वारा जिले में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नंबर 03 रींगस, आंगनबाड़ी केन्द्र 13-1 (वार्ड नंबर 26) सीकर शहर, आंगनबाड़ी केन्द्र नारायण का बास, लक्ष्मणगढ़ तथा आंगनबाड़ी केन्द्र खोटिया, फतेहपुर में संचालित विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की गहन समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान निदेशक मालावत ने वर्तमान में संचालित प्रेरणा अभियान 2.0 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के सर्वे क्षेत्र में आने वाले सभी पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की अपार आईडी बनाने, केन्द्र पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों की आभा आईडी तैयार करने तथा बच्चों की सतत वृद्धि निगरानी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ईसीसीई के अंतर्गत संचालित “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान निदेशक ने बच्चों के पोषण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों, केन्द्रों पर उपस्थित बच्चों, महिला पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने सभी कार्मिकों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए विभागीय कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से संपादित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

इस अवसर पर उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सीकर डॉ. सुनील कुमार जांगिड़, सीडीपीओ पलसाना राजेन्द्र सिंह घोसल्या, सीडीपीओ दांतारामगढ़ कर्मवीर सैनी, सीडीपीओ सीकर शहर रिया पूनियां, सीडीपीओ लक्ष्मणगढ़ हरिकृष्ण, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शेवराम सहित किरण मीणा, सरिता ढाका, सुमित्रा चौधरी, प्रभाती महिला पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक समन्वयक ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.