सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

ईदगाह चौक से फतेहपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने का अंतिम अवसर : रोड चौड़ाईकरण कार्य में बाधक बने अतिक्रमण तीन दिन में स्वयं हटाने के निर्देश

सीकर | 24-Jan-2026 11:41 PM | 385 |
सीकर
रोड चौड़ाईकरण कार्य में बाधक बने अतिक्रमण तीन दिन में स्वयं हटाने के निर्देश

सीकर. नगर परिषद सीकर द्वारा नगर क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों, नालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान जारी है। इसी क्रम में ईदगाह चौक से फतेहपुर रोड तथा बुच्याणी से खटीकान प्याऊ फतेहपुर रोड तक प्रस्तावित सड़क चौड़ाईकरण कार्य में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है।

 

नगर परिषद द्वारा इस मार्ग पर स्थित विभिन्न भवनों एवं प्रतिष्ठानों में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने संबंधित भवन स्वामियों एवं कब्जाधारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन भवनों का अतिक्रमित भाग चिन्हित किया गया है, वे तीन दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटा लें।

 

आयुक्त ने कहा कि निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में नगर परिषद प्रशासन द्वारा बिना किसी अतिरिक्त सूचना के चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान होने वाले समस्त खर्च, क्षति एवं किसी भी प्रकार की विधिक जिम्मेदारी संबंधित भवन स्वामी या कब्जाधारी की होगी।

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है। यह कार्रवाई सार्वजनिक हित, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, जल निकासी की समस्या के समाधान तथा नगर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

 

नगर परिषद ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासनिक कार्रवाई से बचें और शहर के विकास कार्यों में सहभागिता निभाएं।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.