सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खाटूश्यामजी मंदिर का लक्खी मेला कल से, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा : 70 से अधिक चिकित्सक व 225 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ तैनात, 108 व बेस एम्बुलेंस रहेंगी उपलब्ध

सीकर | 20-Feb-2026 06:31 PM | 385 |
सीकर
70 से अधिक चिकित्सक व 225 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ तैनात, 108 व बेस एम्बुलेंस रहेंगी उपलब्ध

सीकर. सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में 21 फरवरी से शुरू हो रहे फाल्गुन लक्खी मेले को लेकर चिकित्सा विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर मेडिकल प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे रोटेशन में सेवाएं देंगे।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिला कलेक्टर मुकूल शर्मा के निर्देशन में मेले के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। मेले में 70 से अधिक चिकित्सा अधिकारी एवं 225 से अधिक नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, एआरजी और सीएचओ तैनात रहेंगे। साथ ही पर्याप्त संख्या में 108 एम्बुलेंस एवं बेस एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

 

श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दुकानों से सैंपल लेने व नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से जल स्रोतों पर क्लोरीनेशन व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा।

 

उप जिला अस्पताल खाटूश्यामजी में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएमएचओ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को सेवाभाव से कार्य करने और मेडिकल बूथ पर गणवेश में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मेला प्रभारी डॉ. नितेश कुमार शर्मा एवं सहायक मेला प्रभारी डॉ. गोगराज सिंह निठारवा को व्यवस्थाओं की निगरानी सौंपी गई है। मेले को लेकर चिकित्सा विभाग पूरी तरह सतर्क है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.