सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खाटूधाम में एटीएस की ईआरटी टीम की मॉकड्रिल, सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया अभ्यास : आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा

सीकर | 06-Mar-2026 09:45 PM | 385 |
सीकर
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा

खाटूश्यामजी/सीकर. जिले के खाटूश्यामजी कस्बे स्थित प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी खाटूधाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एटीएस की ईआरटी (इमरजेंसी रिस्पांस टीम) द्वारा विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करते हुए आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया।

 

मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को मंदिर क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की काल्पनिक सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एटीएस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। टीम ने क्षेत्र को घेरते हुए सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी अभियान चलाया और संभावित खतरे की स्थिति में अपनाई जाने वाली रणनीति का अभ्यास किया।

 

अभ्यास के दौरान सुरक्षा बलों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा बलों की तैनाती, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को भी परखा गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सके।

 

इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे। मॉकड्रिल का संचालन 4th ईआरटी टीम के कमांडर दिनेश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें टीम सदस्य मुकेश कुमार, प्रदीप सहित अन्य जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य खाटूधाम में प्रतिदिन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना तथा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को बेहतर बनाना रहा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.