सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

जाट बोर्डिंग फतेहपुर में जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 संपन्न : 296 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शिक्षा, कृषि और संस्कारों पर दिया गया विशेष जोर

सीकर | 29-Dec-2025 10:59 AM | 385 |
सीकर
296 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शिक्षा, कृषि और संस्कारों पर दिया गया विशेष जोर

फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर स्थित जाट बोर्डिंग परिसर में जाट समाज शिक्षा विकास संगठन फतेहपुर द्वारा भव्य रूप से जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश डारा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर 1 जनवरी 2025 के बाद चयनित विभिन्न क्षेत्रों की कुल 296 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, NEET व IIT में चयनित छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से राजकीय सेवाओं में चयनित युवा शामिल रहे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट बोर्डिंग संस्थान के अध्यक्ष जवाहर सिंह खटखड़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पी.आर. धायल, सेवानिवृत्त चीफ कमिश्नर, आयकर विभाग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अर्जुन सिंह भूखर (पूर्व एमडी), डॉ. शंकरलाल जाखड़, प्रो. उम्मेद सिंह ओला (निदेशक, कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर), डॉ. पवन डारा (प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज बीकानेर), असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन कुमारी, तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश दुलड, तहसीलदार सुभाष चंद्र कुल्हरी, पर्यावरणविद् बजरंग लाल जेठू एवं असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य चौधरी (दिल्ली विश्वविद्यालय) मंचासीन रहे।

 

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जाट समाज के युवाओं से शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने, रोजगारोन्मुखी शिक्षा अपनाने तथा संस्कारवान नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

 

इस अवसर पर संगठन के सदस्य रामेश्वर सिंह जाखड़, रणजीत सिंह कड़वासरा, रेखाराम खीचड़, रामदेव सिंह पूनियां, रामबचन मील, गोपाल सिंह राव, सुरेश डारा, महावीर बगड़िया, हरफूल सिंह झुरिया, सुरेन्द्र ढाका एवं बनवारी लाल बड़जाती सहित अनेक सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्याधर भास्कर एवं सुभाष महला ने किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.