सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

अंतरजातीय विवाह की रंजिश में ससुराल पक्ष के हमले में पति पत्नी घायल : 7 साल पहले की थी शादी, लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट का मामला दर्ज

सीकर | 19-Jan-2026 02:54 PM | 385 |
सीकर
7 साल पहले की थी शादी, लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट का मामला दर्ज

रामगढ़ शेखावाटी/सीकर. उपखंड क्षेत्र के गंगापुरा गांव में अंतरजातीय विवाह को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गंगापुरा निवासी विवाहिता सुबिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ लाठी, गंडासी और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला रामगढ़ पुलिस थाने में दर्ज कराया है।

 

पुलिस के अनुसार, सुबिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसने वर्ष 2017 में गंगापुरा निवासी रामलाल सैनी से अंतरजातीय विवाह किया था। इस विवाह को लेकर ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से पति-पत्नी से रंजिश रखते हैं और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते आ रहे हैं।

 

पीड़िता ने बताया कि 16 जनवरी की शाम करीब छह बजे वह और उसका पति खेत से घर लौटे थे। घर में प्रवेश करते ही ससुर ठाकरमल, सास इन्द्रादेवी, जेठ महेश कुमार, जेठानी विमला तथा जेठूता नेमीचंद ने उन पर लाठी, कुल्हाड़ी और गंडासी से हमला कर दिया। आरोप है कि जेठ और जेठूता ने सुबिता के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

 

हमले में पति के सिर में 27 टांके आए, होंठ पर चार टांके लगे और हाथ टूट गया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चूरू रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.