सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

गृह रक्षा स्वयंसेवकों का मेडिकल परीक्षण 11 से 16 मई तक : अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज और 500 रुपये शुल्क साथ लाना होगा

सीकर | 09-May-2026 09:18 PM | 385 |
सीकर
अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज और 500 रुपये शुल्क साथ लाना होगा

सीकर. जिला सीकर में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के रिक्त पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल) 11 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र सीकर के प्रशिक्षण अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 24 मार्च से 29 मार्च 2026 तक पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में संपन्न हुई थी। इसके बाद निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान जयपुर द्वारा अंतरिम चयन सूची जारी कर दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय, सीकर में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण अंतरिम चयन सूची के क्रम संख्या के अनुसार आयोजित होगा। क्रम संख्या 1 से 11 तक के अभ्यर्थियों का परीक्षण 11 मई को, 12 से 23 तक का 12 मई को, 24 से 35 तक का 13 मई को, 36 से 47 तक का 14 मई को, 48 से 58 तक का 15 मई को तथा 59 से 67 तक के अभ्यर्थियों का परीक्षण 16 मई 2026 को होगा।

 

सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 9:30 बजे गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, सीकर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ चार नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी आवश्यक मूल दस्तावेज तथा उनकी प्रतिलिपियां लानी होंगी।

 

प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के लिए आने-जाने पर किसी प्रकार का टीए, डीए अथवा अन्य भत्ता देय नहीं होगा। मेडिकल परीक्षण शुल्क 500 रुपये अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी स्वयं की होगी। मेडिकल परीक्षण से संबंधित जानकारी के लिए जयपाल सिंह (9462220107) अथवा सुनील कुमार (8952921798) से संपर्क किया जा सकता है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.