सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

हिंदू संगठनों ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सैकड़ों लोगों ने की नारेबाजी

सीकर | 30-Dec-2025 11:26 AM | 385 |
सीकर
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सैकड़ों लोगों ने की नारेबाजी

फतेहपुर/सीकर. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और हिंसा की घटनाओं के विरोध में सोमवार को फतेहपुर कस्बे के हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपखंड कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और बांग्लादेश में हो रही हिंसा के खिलाफ नारेबाजी की।

 

ज्ञापन देने आए प्रतिनिधियों ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों को इसनिंदा के नाम पर क्रूरता का शिकार बनाया जा रहा है। कई स्थानों पर हिंदुओं को जिंदा जलाने, उनके धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने तथा भय का माहौल पैदा करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सुनियोजित तरीके से हिंदू समाज को वहां से समाप्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जो न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय भी है।

 

हिंदू संगठनों ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों को लगातार परेशान किया जा रहा है। बहन-बेटियों के साथ अमानवीय और असंवैधानिक कृत्य किए जाने के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इससे वहां का हिंदू समाज भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। इस तरह की घटनाओं की निंदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है, इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

फतेहपुर के लोगों ने राष्ट्रपति से मांग की कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.