सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर के पास हाईटेक बकरी चोर सक्रिय : लग्जरी कारों से उड़ा ले गए 8 बकरियां

सीकर | 09-Feb-2026 09:42 PM | 385 |
सीकर
लग्जरी कारों से उड़ा ले गए 8 बकरियां

फतेहपुर/सीकर. क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बकरी चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर अब पारंपरिक तरीकों के बजाय हाईटेक तरीके अपनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में नारसरा, बांठोद और बीबीपुर बड़ा गांवों से लग्जरी कारों में सवार चोरों ने कुल 8 बकरियां चोरी कर लीं, जिससे किसानों में दहशत का माहौल है।

 

ग्रामीणों के अनुसार चोर पहले लग्जरी कारों से गांवों के अंदर और बाहर रेकी करते हैं। चोरी के दौरान वे गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करते हैं। एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करने का नाटक करते हुए निगरानी करता है, जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से हरा चारा दिखाकर बकरियों को अपने पास बुलाता है। जैसे ही बकरियां पास आती हैं, उन्हें तेजी से गाड़ी में धकेलकर आरोपी फरार हो जाते हैं। इसी सुनियोजित तरीके से तीनों गांवों में वारदातों को अंजाम दिया गया।

 

नारसरा गांव के ग्रामीणों ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गाड़ी की तस्वीरें सदर थाना पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ी की पहचान जुटाने में लगी हुई है। साथ ही इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा कि चोरों ने वारदात के समय गाड़ी की नंबर प्लेट बदल रखी हो। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसान भयभीत हैं और जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.