सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

Fatehpur News - फतेहपुर न्यूज़ : विद्यार्थियों को दिया जंक फूड छोड़ें, पौष्टिक भोजन अपनाएं का संदेश : चिकित्सा विभाग के ईट राइट कैम्पेन के तहत कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीकर | 02-Dec-2025 09:05 PM | 385 |
सीकर
चिकित्सा विभाग के ईट राइट कैम्पेन के तहत कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीकर. चिकित्सा विभाग द्वारा शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आमजन को ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थों के उपयोग के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में ईट राइट जन जागरूकता गतिविधियों के तहत जिले के विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में विभाग की टीम ने नवजीवन सीबीएसई स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, ज्ञानदेव पब्लिक स्कूल राधाकिशनपुरा  तथा नवज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को गुड फूड एंड गुड हेल्थ के महत्व से अवगत कराया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा और सुरेश शर्मा ने छात्रों को पौष्टिक भोजन का सेवन करने तथा जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह दी। टीम ने बच्चों को जंक फूड से होने वाले शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि आजकल बच्चों के भोजन में फल और सब्जियों का उपयोग कम देखने को मिलता है, जबकि स्वस्थ जीवन के लिए इनका नियमित सेवन अत्यंत आवश्यक है। साथ ही बाजरा, ज्वार, रागी, मक्का जैसे मोटे अनाज को भोजन में शामिल करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अरविंद कुमार, दिलीप सिंह सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.