सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर | 27-May-2026 09:24 PM | 385 |
सीकर
डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस तथा मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा बच्चों को विभिन्न जीवनरक्षक टीके लगाए गए।

 

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने सीकर शहर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी दो नंबर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा कोल्ड चैन डिपो में वैक्सीन संधारण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग ऑफिसर रणजीत बुड़ानिया एवं डॉ. पवन शर्मा भी मौजूद रहे।

 

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, तापमान एवं हृदय स्पंदन सहित प्रसव संबंधी जटिलताओं की जांच की गई। साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत द्वितीय एवं तृतीय तिमाही की महिलाओं को मॉ वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी के लिए कूपन भी वितरित किए गए।

 

वहीं मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर बच्चों को पोलियो, टीबी, हैपेटाइटिस-बी, गलघोंटू, काली खांसी, निमोनिया, टिटनेस, मेनिनजाइटिस, खसरा एवं रोटा वायरस जैसी बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.