सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

गनेड़ी में दर्दनाक हादसे में मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन मासूम दोस्तों की मौत : एक बालक की सूझबूझ से पहुंची मदद

सीकर | 31-Mar-2026 09:43 PM | 385 |
सीकर
एक बालक की सूझबूझ से पहुंची मदद

लक्ष्मणगढ़/सीकर. नेछवा थाना इलाके के गनेड़ी गांव में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें मिट्टी की सुरंग बनाकर खेल रहे तीन मासूम दोस्तों की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और हर आंख नम हो उठी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार होलश मेघवाल (10), गौतम सैनी (14) और दीपेश नायक (12) खेत में बने लगभग 3–4 फीेट ऊंचे मिट्टी के टीले के नीचे सुरंग बनाकर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई और तीनों बच्चे उसके नीचे दब गए। उनके साथ खेल रहा चौथा बालक कृष्ण सुरंग के बाहर खड़ा था। हादसे के समय उसके पैर भी मिट्टी में दब गए, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने दोस्तों को बचाने की भरसक कोशिश की।

 

जब वह अकेले उन्हें बाहर नहीं निकाल सका तो उसने जोर-जोर से आवाज लगाकर ग्रामीणों को बुलाया। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों मासूमों की मौत हो चुकी थी।

 

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ नेता सुभाष महरिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है और मासूम बच्चों की असमय मृत्यु ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता और सुरक्षा उपाय मजबूत करने की अपील की। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और गांव में हर कोई बच्चों की असमय मौत से गमगीन है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.