सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पूर्व मुख्यमंत्री राजे का फतेहपुर में स्वागत : भगवान सिंह रोल साहबसर को दी श्रद्धांजलि

सीकर | 03-Feb-2026 08:26 AM | 385 |
सीकर
भगवान सिंह रोल साहबसर को दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर/सीकर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का फतेहपुर क्षेत्र में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जयपुर से बीकानेर जाते समय शाम करीब 6 बजे वसुंधरा राजे रोल साहबसर गांव पहुंचीं, जहां स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया।

 

पूर्व सरपंच एजाज खान रोल साहबसर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पहुंचने पर वसुंधरा राजे का पुष्पहार, गुलदस्ते एवं पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय युवक संघ के प्रमुख रहे स्वर्गीय भगवान सिंह रोल साहबसर की फोटो पर मंदिर परिसर में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वसुंधरा राजे ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि समाज और संगठन के लिए समर्पित व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणास्रोत रहते हैं।

 

इससे पूर्व बुद्धगिरी मढ़ी परिसर के सामने भी वसुंधरा राजे का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुनीता कड़वासरा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पहार व गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

 

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व आईपीएस केशर सिंह, महावीर भोजदेसर, जितेंद्र सिंह, आनंद हुड्डा, मदन सिंह, इन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, बबलू सिंह, विक्रम सिंह, एजाज खान (पूर्व सरपंच), मधुसूदन भिंडा, मोहम्मद अली खान (पूर्व सरपंच), वाहिद अली खान, आमीन खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.