सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्मिकों का सम्मान : नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना और निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करना उद्देश्य

सीकर | 25-Jan-2026 11:40 PM | 385 |
सीकर
नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना और निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करना उद्देश्य

सीकर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संपादित करने वाले कार्मिकों, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाना तथा निर्वाचन तंत्र से जुड़े कार्मिकों के योगदान को सम्मान देना रहा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक मतदाता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मूल उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना और निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत सीकर जिले के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं कृषि विभाग सहित सिविल डिफेंस द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि एसआईआर फॉर्म का ऑनलाइन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कार्मिक, शिक्षण स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.