सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पानी की समस्या को लेकर पर जन आक्रोश : युवा कांग्रेस ने जलदाय विभाग कार्यालय के सामने फोड़ी मटकियाँ

सीकर | 09-Apr-2026 09:00 PM | 385 |
सीकर
युवा कांग्रेस ने जलदाय विभाग कार्यालय के सामने फोड़ी मटकियाँ

फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर के वार्ड संख्या 4 स्थित हुसैन मस्जिद के पास पिछले एक महीने से अधिक समय से ट्यूबवेल खराब होने के कारण क्षेत्र में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। पानी की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र महिचा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सहायक अभियंता (AEN) कार्यालय के सामने मटकियाँ फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने पानी की समस्या से हो रही परेशानी को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।


इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेन्द्र महिचा ने जलदाय विभाग की कार्यशैली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि पिछले एक महीने से पूरा वार्ड पानी की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन विभाग के अधिकारी कुंभकरणी नींद सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत और सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों का धैर्य टूटता जा रहा है।


महिचा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर ट्यूबवेल को ठीक कर जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो राजस्थान युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और जलदाय विभाग की होगी।


प्रदर्शन के दौरान एसी मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पंवार, उपाध्यक्ष पवन दायमा, शकील काजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द जल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.