सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान : बजाज सर्किल से कृषि मंडी तक सख्त कार्रवाई

सीकर | 12-Dec-2025 08:36 AM | 385 |
सीकर
बजाज सर्किल से कृषि मंडी तक सख्त कार्रवाई

सीकर. शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर ने बजाज सर्किल (बजरंग कांटा) से कृषि मंडी तक व्यापक अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ व मुख्य मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े रेहड़ी-ठैलों को हटाया गया और कई ठैलों को जब्त किया गया।

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई अतिक्रमण प्रभारी एवं राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल द्वारा की गई। टीम ने पूरे मार्ग पर निरीक्षण करते हुए अवरोधक बने ठेलों को हटाया, उल्लंघनकर्ताओं के चालान काटे और बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वालों के सामान जब्त किए।

अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ और आमजन को राहत मिली। इसी क्रम में रोडवेज बस डिपो क्षेत्र में भी फुटपाथ पर कब्जा किए दुकानदारों को मौके पर समझाइश दी गई तथा तत्काल अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए हैं, न कि अतिक्रमण के लिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नगर परिषद ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित और बाधामुक्त बनाने के लिए यह अभियान नियमित रूप से और सख्ती के साथ आगे भी जारी रहेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.