सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सेवा पखवाड़ा में शहरी समस्याओं का त्वरित समाधान, लाभार्थियों को मिली राहत : शहरी समस्या समाधान शिविर–2025 में पट्टों का वितरण, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति चेक वितरित

सीकर | 24-Dec-2025 09:31 PM | 385 |
सीकर
शहरी समस्या समाधान शिविर–2025 में पट्टों का वितरण, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति चेक वितरित

सीकर. राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर परिसर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शहरी समस्या समाधान शिविर–2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं।

शिविर के दौरान नगर परिषद से संबंधित विभिन्न सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया, जिससे वर्षों से लंबित मामलों में नागरिकों को बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान करते हुए चेक वितरित किए गए। प्रथम चरण में एक लाभार्थी को 15,000 रुपये, द्वितीय चरण में एक लाभार्थी को 25,000 रुपये तथा तृतीय चरण में एक लाभार्थी को 50,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस योजना से छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है।

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह शिविर नागरिकों को नगर परिषद की सेवाएं सरल, सुलभ एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। उन्होंने बताया कि शिविर में पट्टे, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पीएम स्वनिधि योजना सहित नगर परिषद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

आयुक्त शर्मा ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। उन्होंने विश्वास जताया कि शहरी समस्या समाधान शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा तथा शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.