सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

बीबीपुर छोटा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ : 17 प्रकरण दर्ज, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीकर | 08-Jan-2026 07:29 PM | 385 |
सीकर
17 प्रकरण दर्ज, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीकर. आमजन की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में बुधवार को फतेहपुर उपखंड की ग्राम पंचायत बीबीपुर छोटा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

 

रात्रि चौपाल के दौरान जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

 

चौपाल में ग्रामीणों द्वारा पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सड़क निर्माण व मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, सामाजिक न्याय तथा राजस्व से संबंधित कुल 17 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिला कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दयमंती कंवर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव, सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा सहित जिला एवं उपखंड स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल के आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.