सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ : धरती बाबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन

सीकर | 15-Nov-2025 11:05 AM | 385 |
सीकर
धरती बाबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन

सीकर. धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को सूचना केंद्र में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा द्वारा किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान, उनके संघर्षपूर्ण जीवन तथा जनजातीय समाज को संगठित करने में उनकी अहम भूमिका का स्मरण किया। प्रदर्शनी में जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिन्हें जनसमूह द्वारा उत्साहपूर्वक देखा गया।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि बिरसा मुण्डा की जयंती राष्ट्रीय स्तर पर यह पखवाडा मनाया जा रहा है। विशेष रूप से बिरसा मुण्डा राजस्थान से आते है। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर को बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती  मनायेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर पर आदिवासी कल्याण के लिए लाई गई योजनाओं को इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती मना रहे है। उसके आधार पर आगे की कार्यवाही करते हुए राजस्थान में जनजातियों के विकास को और आगे बढाया जायेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरणमल, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी अंजली सैनी, अधीक्षण अभियन्ता रमेश कुमार मीणा, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका, जिला साक्षरता अधिकारी चन्द्रप्रकाश महर्षि, राकेश लाटा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कार्मिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.