सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

श्री लक्ष्मीनाथ बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु : स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किए मनमोहक भजन

सीकर | 21-Nov-2025 01:52 AM | 385 |
सीकर
स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किए मनमोहक भजन

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के गौड़ अस्पताल के समीप स्थित गोकुलचंद मनोहरदास बूबना भवन में नगर आराध्य भगवान श्री लक्ष्मीनाथ बाबा के सान्निध्य में भव्य संकीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान की पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसकी जानकारी आयोजक सुनील बूबना ने दी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गायक कलाकारों ने ठाकुरजी के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्ति रंग में रंग दिया। संकीर्तन में ऋषिका पाराशर, रविकांत पाराशर, बालकुंद पोद्दार, हिमांशु बन्ना, राजीव जैन, कृष्ण गोपाल चिराणिया, अंकित बूबना सहित कई कलाकारों ने श्री लक्ष्मीनाथ बाबा, श्याम बाबा, मां भवानी व बालाजी के भजनों पर धुन छेड़ी, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में दूर-दूर से आए प्रवासी बूबना परिवारों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें विनय बूबना (वाराणसी), नटवर बूबना (पटना), गजेन्द्र बूबना (दिल्ली), संजय बूबना (पटना) व राजेश बूबना (दिल्ली) शामिल रहे।

इसके अलावा बाबूलाल झालानी, पूर्व पार्षद प्रमोद जोशी, सुभाष केजड़ीवाल, अनुज सर्राफ, एडवोकेट गिरधारीलाल निर्मल, गोविंद सोनी, रामनिवास सैनी, महेश पोद्दार, कमल सैनी, देवकीनंदन ढाढणिया, मक्खन लोहिया, अनुप बियाला, संजय ढाढणिया, नितिन देवड़ा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रक्षपाल पारीक, राकेश केजड़ीवाल सहित अनेक गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.