सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का फतेहपुर दौरा कल : धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ प्रेरणा भवन में करेंगी विश्राम

सीकर | 19-Dec-2025 04:36 AM | 385 |
सीकर
धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ प्रेरणा भवन में करेंगी विश्राम

फतेहपुर/सीकर. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार 19 दिसंबर को फतेहपुर के दौरे पर आएंगी। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली से प्रस्थान कर सर्वप्रथम झुंझुनू पहुंचेंगी, जहां वे प्रसिद्ध रानी शक्ति मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके उपरांत वे सड़क मार्ग से फतेहपुर आएंगी।

फतेहपुर आगमन पर मुख्यमंत्री बावड़ी गेट बस स्टैंड स्थित प्रेरणा भवन में कुछ समय रुकेंगी, जहां वे स्थानीय व्यवस्थाओं के बीच दोपहर का लंच करेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन व स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

प्रेरणा भवन में विश्राम के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फतेहपुर से सालासर के लिए रवाना होंगी, जहां वे बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी पहुंचेंगी और वहां भी दर्शन करेंगी।

धार्मिक स्थलों के दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री देर शाम दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में विशेष रुचि देखी जा रही है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.