सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड का गौ सेवकों ने किया निरीक्षण : कचरा डंपिंग यार्ड में थैली खाने से हो रही गायों की मौत, गौ सेवकों का फूटा आक्रोश

सीकर | 21-Jan-2026 09:18 AM | 385 |
सीकर
कचरा डंपिंग यार्ड में थैली खाने से हो रही गायों की मौत, गौ सेवकों का फूटा आक्रोश

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के चूरू रोड स्थित नगर परिषद के कचरा डंपिंग यार्ड में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार शाम गौ सेवकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गौ सेवा से जुड़ी धरातल टीम के सदस्यों सहित अन्य गौ सेवक डंपिंग यार्ड पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

 

गौ सेवकों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा पूरे शहर का कचरा इसी यार्ड में डाला जा रहा है, लेकिन यहां किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इसके चलते सैकड़ों गायें खुलेआम यार्ड में पहुंचकर प्लास्टिक की थैलियां, गंदा कचरा व अन्य हानिकारक सामग्री खा रही हैं। थैलियां और दूषित कचरा खाने से आए दिन गौ माता की अकाल मौत हो रही है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर न तो नगर परिषद ध्यान दे रही है और न ही कोई जनप्रतिनिधि।

 

गौ सेवकों ने पूरे डंपिंग यार्ड का दौरा कर वहां फैली अनियमितताओं को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यदि नगर परिषद जल्द ही उचित कदम नहीं उठाती है, जैसे यार्ड को चारदीवारी से सुरक्षित करना, प्लास्टिक कचरे का पृथक्करण और नियमित निगरानी, तो आने वाले दिनों में एक विशाल जन आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

इस मौके पर रिजवान गाजी खान, बबलू राठी, देवेश, दिनेश कुमार, आबिद खान, शाहरुख लगा, तैयब मेहराब खान सहित अनेक गौ सेवक उपस्थित रहे। गौ सेवकों ने प्रशासन से मांग की कि गौ माता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत ठोस कार्रवाई की जाए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.