सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

गैस वितरण अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन : निष्पक्ष जांच की मांग

सीकर | 08-May-2026 09:41 PM | 385 |
सीकर
निष्पक्ष जांच की मांग

सीकर. शहर की विक्रम गैस एजेंसी, कल्याण सर्किल द्वारा घरेलू गैस वितरण में कथित अव्यवस्थाओं, कृत्रिम गैस किल्लत एवं उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीकर के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, उपभोक्ताओं एवं आमजन ने भाग लेकर एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई।

 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं तथा घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही KYC और इंश्योरेंस के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूले जाने के आरोप भी लगाए गए। लोगों का कहना था कि एजेंसी द्वारा कृत्रिम गैस किल्लत पैदा कर आमजन का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीकर के अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विक्रम गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की भी मांग उठाई गई।

 

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्षा श्रीमती सुनीता गठाला, जीवन खां, किशन सिंह चौहान, नरेश सैनी, रविकांत तिवाड़ी, मुकुल खीचड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.