सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

हाइटेंशन विद्युत लाइन के खंभे से टकराई कार : रातभर अंधेरे में रहे मोहल्लेवासी, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार

सीकर | 11-Jan-2026 05:39 AM | 385 |
सीकर
रातभर अंधेरे में रहे मोहल्लेवासी, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार

फतेहपुर/सीकर. बीती रात्रि फतेहपुर कस्बे के वार्ड नंबर 3 में एक तेज रफ्तार कार के 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे से टकरा जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के कारण पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


मोहल्ले के निवासी राजेंद्र महिचा ने बताया कि रात करीब 11 बजे अचानक पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य फॉल्ट समझा, लेकिन जब सुबह तक बिजली बहाल नहीं हुई तो मोहल्लेवासियों ने आसपास निरीक्षण किया। सड़क पर देखा गया कि 11 हजार वोल्ट लाइन का खंभा टूटा हुआ है और पास ही एक स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी है। कार के दरवाजे खुले हुए थे और विद्युत तार भी टूटकर जमीन पर गिरे हुए थे।


इससे स्पष्ट हुआ कि रात के समय कार चालक ने नियंत्रण खोते हुए खंभे को टक्कर मार दी, जिससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस और विद्युत विभाग को दी गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की।


फिलहाल पुलिस का इंतजार किया जा रहा है। कार किसकी है और चालक कौन था, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। मोहल्लेवासियों ने शीघ्र बिजली बहाली और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.