सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मरहूम हाकम अली खान की याद में रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : 351 यूनिट रक्त एकत्रित

सीकर | 29-Jan-2026 09:30 PM | 385 |
सीकर
351 यूनिट रक्त एकत्रित

फतेहपुर/सीकर. मरहूम हाकम अली खान की स्मृति में आरजीआर हॉस्पिटल के तत्वावधान में रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

शिविर के दौरान मरीजों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गई। आरजीआर हॉस्पिटल के बी.एल. सैनी, इस्पाक़ खान एवं महिला प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका राय ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों को परामर्श दिया। विशेष रूप से महिलाओं ने भी उत्साह के साथ रक्तदान कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

 

रक्त संग्रहण का कार्य गुरुकृपा ब्लड बैंक, सीकर की अनुभवी टीम द्वारा किया गया। टीम ने सभी चिकित्सकीय मानकों एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कुल 351 यूनिट रक्त एकत्रित किया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा।

 

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता तैयब महराब खान, दयारे मदीना के सदर मजीद खान भाईखानी, सोयल सादिक खान, इस्लाम असलम खान, तौफीक, बासिद खान, मानजी फैजान खान, एजाज खान, हेमेंद्र महला, कपिल, अयुब, रिजवान एवं नदीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.