अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल : हालत गंभीर होने पर किया सीकर रैफर
फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर रामगढ़ हाईवे पर एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ से फतेहपुर आ रहे रामगढ़ नगर पालिका में पार्षद मकसूद खान ने बताया कि हम किसी कार्य से फतेहपुर आ रहे थे तभी हाईवे पर देवास गांव के स्टैंड के पास एक युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसके नजदीक बाइक और हेलमेट भी पड़े हुए थे। हमने तुरंत घायल युवक को हमारी गाड़ी में डालकर कस्बे के राजकीय धानुका उपजिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में घायल युवक अनिल कुमार पुत्र मदनलाल उम्र 36 साल निवासी खोटिया को जिला अस्पताल सीकर रैफर करवाया गया।
अन्य खबरें
गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण
सीकर न्यूज़