सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

चाइनीज मांझे की चपेट में आया बाइक सवार : सिकडोला बड़ा गांव में दर्दनाक हादसा, हाथ में आए 9 टांके

सीकर | 13-Jan-2026 10:42 AM | 385 |
सीकर
सिकडोला बड़ा गांव में दर्दनाक हादसा, हाथ में आए 9 टांके

लक्ष्मणगढ़/सीकर. सिकडोला बड़ा गांव क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बार फिर अपनी खतरनाक तस्वीर दिखाई है। गांव के पास सड़क पर बाइक से जा रहे एक युवक की उंगलियां चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह कट गईं। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके हाथ में नौ टांके लगाने पड़े।

 

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान प्रकाश पुत्र मोहनलाल बठोठ के रूप में हुई है। वह बाइक से सिकडोला बड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर उड़ रही पतंग का चाइनीज मांझा उनके हाथ में उलझ गया। मांझा बेहद धारदार होने के कारण देखते ही देखते उनकी उंगलियां कट गईं और खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

 

चिकित्सकों के अनुसार चाइनीज मांझा नायलॉन व कांच मिश्रित होने के कारण सामान्य धागे से कहीं अधिक खतरनाक होता है। इससे होने वाली चोटें गहरी और जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पतंगबाजी के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद बाजारों में यह अवैध मांझा आसानी से मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके और आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों की जान भी सुरक्षित रह सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.