सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर भाजयुमो की तैयारी तेज : बूथ स्तर की रणनीति और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर हुआ मंथन

सीकर | 11-Feb-2026 07:41 AM | 385 |
सीकर
बूथ स्तर की रणनीति और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर हुआ मंथन

सीकर. पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि आगामी पंचायत व निकाय चुनावों के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार रहें। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाए। इससे आमजन का विश्वास और समर्थन और अधिक मजबूत होगा।

 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता हमेशा संगठन की अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

 

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर चुनावी रणनीति, मतदाता संपर्क अभियान तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रही सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.