सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

लोसल और धोद में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी जयंती : नगर पालिका प्रशासन ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर दिलाई सुशासन की शपथ

सीकर | 26-Dec-2025 11:07 AM | 385 |
सीकर
नगर पालिका प्रशासन ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर दिलाई सुशासन की शपथ

लोसल/धोद/सीकर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लोसल नगर पालिका प्रशासन द्वारा सुशासन दिवस 2025 का शुभारंभ श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। यह सुशासन दिवस 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एक सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।


इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक किशोर कुमार बागड़ी, स्वास्थ्य निरीक्षक बिरजू पंडित, अभियंता वीरेंद्र ढाका, सफाई जमादार सुरेश जाजवट सहित लोकेंद्र, राजू, राजेश जाजवट, सगीर अहमद, ज्योति, पूजा व लीलू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई तथा यह संदेश दिया गया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। नगर पालिका प्रशासन ने जानकारी दी कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता से संबंधित विशेष गतिविधियाँ, जागरूकता कार्यक्रम तथा जनहित से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।


इसी क्रम में धोद नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। वहां भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर अटल जी के योगदान को स्मरण किया गया और सुशासन के संकल्प को दोहराया गया। इन आयोजनों के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन ने आमजन तक सुशासन का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.