सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

नीमकाथाना में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती : अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ

सीकर | 26-Dec-2025 11:11 AM | 385 |
सीकर
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ

नीमकाथाना/सीकर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर नीमकाथाना में सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना कार्यालय एवं पंचायत समिति परिसर में श्रद्धांजलि एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों-कार्मिकों ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का मुख्य उद्देश्य उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करना है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार आज भी प्रशासन और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

एडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों पर चलते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

 

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, तहसीलदार अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को स्मरण करते हुए सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.