सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में वार्षिकोत्सव “सारंग” का आयोजन : योगा प्रस्तुति एवं हरियाणवी नृत्य रहे विशेष आकर्षण का केंद्र

सीकर | 01-Feb-2026 10:20 PM | 385 |
सीकर
योगा प्रस्तुति एवं हरियाणवी नृत्य रहे विशेष आकर्षण का केंद्र

सीकर. ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर में वार्षिकोत्सव “सारंग” का आयोजन संस्थान के भव्य सिल्वर जुबली हॉल में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल महला (राजस्व अपील अधिकारी, आरएएस) रहे, जबकि अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष झाबरमल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के. सी. मील, सरिता कुमारी, रणवीर सिंह पूनिया एवं प्रो. शिवनाथ सिंह भड़िया उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम “सारंग” के दौरान संस्थान के कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संस्थान अध्यक्ष झाबरमल ने स्वागत भाषण दिया, वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला पुनिया ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 

मुख्य अतिथि अनिल महला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने समूह गतिविधियों, प्रश्नोत्तर प्रक्रिया और नेतृत्व विकास पर विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. के. सी. मील ने छात्राओं के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत महाभारत पर आधारित नृत्य-नाटिका, योगा प्रस्तुति एवं हरियाणवी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें दर्शकों ने भरपूर सराहा। शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए अनिल महला द्वारा विद्यालय की लाइब्रेरी हेतु 50 ज्ञानवर्धक पुस्तकें एवं 11,000 रुपए की राशि भेंट की गई। डॉ. के. सी. मील ने 1,01,001 रुपए तथा रणवीर सिंह पूनिया ने 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन जीजीए प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह एवं छात्रा शुभ्रा व दिव्यांशी द्वारा किया गया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.