शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
सीकर न्यूज़

मंदिर पट बंद के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान भी होंगे बंद खाटूधाम में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक, ई-रिक्शा व ठेले वालों पर सख्ती

खाटूधाम में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक, ई-रिक्शा व ठेले वालों पर सख्ती
sikar-news-in-hindi

खाटूश्यामजी/सीकर. जिले में बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी में फैल रही अव्यवस्थाओं को सुधारने को लेकर गुरुवार को मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में ईओ प्रवीण कुमार व थानाधिकारी पवन कुमार चौबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में ई-रिक्शा, हाथ ठेलों व अस्थायी व्यापारियों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में बिना अनुमति ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा सभी चालकों का पंजीकरण व क्यूआर कोड जारी करने का निर्णय लिया गया। वेंडिंग जोन के बाहर ठेले हटाकर निर्धारित स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए गए। अवैध गतिविधियों पर अंकुश के लिए रात्रि में बाबा श्याम मंदिर पट बंद होने पर दुकानों को बंद रखने पर सहमति बनी। साथ ही शनिवार, रविवार, एकादशी व द्वादशी को बाजार में ट्रांसपोर्ट वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। अस्थायी अतिक्रमण रोकने के लिए दुकानों के बाहर लाइनिंग कराई जाएगी। व्यापार मंडल ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*