सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर प्रशासन का करारा प्रहार : 944 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 32 हजार रुपए का जुर्माना

सीकर | 20-Dec-2025 08:44 PM | 385 |
सीकर
944 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 32 हजार रुपए का जुर्माना

सीकर. शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं मिशन लाइफ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सीकर तथा नगर परिषद सीकर की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया।

संयुक्त टीम द्वारा सालासर बस स्टैंड, बावड़ी गेट, बस डिपो के सामने तथा अनाज मंडी क्षेत्र में गोदामों और दुकानों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए भंडारण एवं बिक्री किए जा रहे 944 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। इसके साथ ही दोषी पाए गए व्यापारियों पर कुल 32,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

यह कार्रवाई राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के नेतृत्व एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अभियान में अधिशाषी अभियंता नागरमल, प्रवर्तन दल के सदस्य, सहायक कर्मचारी सुरेश निठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा, सूचना सहायक कुलदीप सिंह खीचड़ सहित प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे सघन अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

साथ ही प्रशासन ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे पर्यावरण हित में कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करें तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक से पूरी तरह दूरी बनाएं। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में प्लास्टिक माफिया में हड़कंप मच गया है और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का स्पष्ट संदेश गया है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.