सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एडीएम भावना शर्मा ने दिए निर्देश : चिकित्सा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

सीकर | 30-Jan-2026 08:45 PM | 385 |
सीकर
चिकित्सा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

सीकर. चिकित्सा विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीएम भावना शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को इंसेंटिव का भुगतान केवल कार्य के आंकलन के बाद ही किया जाए। साथ ही सभी योजनाओं में रैकिंग सुधारने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

उन्होंने एनसीडी, निःशुल्क दवा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि नव प्रसूताओं को लाडो प्रोत्साहन योजना एवं जेएसवाई का लाभ दिलाने से संबंधित समस्त पेपरवर्क अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ही 48 घंटे के भीतर पूरा किया जाए।

 

कार्यवाहक सीएमएचओ एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने सभी बीसीएमओ को निर्देश दिए कि एनसीडी सर्वे, स्क्रीनिंग, फॉलोअप, एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, दवा योजना एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को रिलीव कर सीएमएचओ कार्यालय भेजने तथा सीएचओ के इंसेंटिव भुगतान से पहले कार्य मूल्यांकन अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

 

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने एएनसी पंजीकरण, 12 सप्ताह में पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं की चार जांचें, संस्थागत प्रसव, आरबीएसके के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मदरसों में की गई स्क्रीनिंग की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने कम उपलब्धि वाले बीसीएमओ को सुधार के निर्देश देते हुए चार्टशीट व नोटिस की कार्रवाई से अवगत कराया। साथ ही एनीमिया पीड़ित महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाने के निर्देश दिए।

 

एडीशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए एनक्यूएएस के तहत 50 प्रतिशत संस्थानों को सर्टिफाइड करवाने पर जोर दिया। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रतनलाल ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति बताते हुए नीमकाथाना ब्लॉक में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध होने की जानकारी दी। बैठक में जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी एवं बीसीएमओ उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.