सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई : 1096 किलोग्राम बुरा चीनी, मिश्री और मखाना सीज करने के साथ 585 किलोग्राम चीनी की नष्ट

सीकर | 11-Nov-2025 03:10 AM | 385 |
सीकर
1096 किलोग्राम बुरा चीनी, मिश्री और मखाना सीज करने के साथ 585 किलोग्राम चीनी की नष्ट

खाटूश्यामजी/सीकर. राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में वैवाहिक सीजन पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। डॉ. टी शुभ मंगला आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान व सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया के निर्देशानुसार बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में कार्रवाई करते हुए 1096 किलोग्राम बुरा चीनी, मिश्री और मखाना को सीज किया गया और साथ ही 585 किलोग्राम चीनी को नष्ट किया गया‌। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा, सुरेश कुमार शर्मा ने कार्रवाई करते हुए श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी से 499 किलोग्राम बुरा चीनी का नमूना लेकर सीज किया और 440 किलोग्राम रिफाइंड चीनी को नष्ट किया। आराध्या ट्रेडिंग कंपनी के से 374 किलोग्राम मिश्री, 223 किलोग्राम मखाना नमूने लेकर चीज किया गया, अंतिमा स्वीट्स से 145 किलोग्राम चीनी नष्ट करवाई गई और तेल और चूरमा मिठाई के नमूने ले गए। सभी खाद्य कारोबारी कार्यकर्ताओं को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ निर्माण करने के लिए पाबंद किया गया। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान लगातार जारी रहेगा। गौरतलब है कि विभागीय टीम द्वारा अशुद्ध चीनी मिश्री व मखाना को सीज कर जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर नष्ट किया गया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.