सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

हाईवे पर पलटा जौ से भरा ट्रेलर : तेज और लापरवाही से बढ़ रहा हादसों का खतरा

सीकर | 21-Nov-2025 09:59 AM | 385 |
सीकर
तेज और लापरवाही से बढ़ रहा हादसों का खतरा

फतेहपुर/सीकर. सालासर पुलिया के पास गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब जौ की बोरियों से भरा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे से मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर जयपुर से चूरू की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन सालासर पुलिया के नजदीक पहुंचा, चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया, जिसके चलते ट्रेलर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने चालक और खलासी को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मजदूरों की सहायता से सड़क पर बिखरी जौ की बोरियों को हटवाया तथा क्रेन की मदद से ट्रेलर को साइड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया।

थाना अधिकारी मीणा ने बताया कि तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाना सड़क हादसों का मुख्य कारण है। कोतवाली पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने अपील की कि चालक यातायात नियमों का पालन करें और वाहन नियंत्रित गति में ही चलाएं, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.