सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

भाजपा में एसआईआर व संगठन समन्वयक को लेकर आयोजित हुई विशेष कार्यशाला : कार्यकर्ता एसआईआर का कार्य पूर्ण करने में सहयोग करें – सुरेंद्रपाल सिंह टीटी

सीकर | 08-Jan-2026 10:06 AM | 385 |
सीकर
कार्यकर्ता एसआईआर का कार्य पूर्ण करने में सहयोग करें – सुरेंद्रपाल सिंह टीटी

सीकर. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को एसआईआर (मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण) एवं संगठन समन्वयक को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन के संभाग समन्वयक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी मुख्य वक्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने की।

 

कार्यशाला में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, विधायक गोरधन वर्मा एवं सुभाष मील, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व केडी बाबर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, गजानंद कुमावत, नवरंग लालासी, अजय खर्रा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचस्थ रहे।

मुख्य वक्ता सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिन कार्यकर्ताओं को यह दायित्व सौंपा गया है, वे इसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर जाकर एसआईआर के कार्य को समयबद्ध व सही ढंग से पूर्ण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। संगठन में कार्यकर्ता ही रीढ़ होता है और संगठन के प्रत्येक कार्य को पूरी जवाबदेही से पूरा करना चाहिए।

 

जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि जिले में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में संगठन के दायित्वान कार्यकर्ता इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

 

कार्यशाला में अन्य वक्ताओं ने भी संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसआईआर के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी गलत मतदाता का नाम सूची में न जुड़े और किसी सही मतदाता का नाम कटने न पाए।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश रोलन, रामातार रूंथला, जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत, प्रभुसिंह सेवद, सुमन वर्मा, करण सिंह, राजकुमार महला, महेश पालड़ी, अनिता शर्मा, आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.