सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राजस्थान गौसेवा समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुख्यमंत्री व गोपालन मंत्री से मुलाक़ात : गौशालाओं की समस्याओं

सीकर | 11-Jan-2026 10:08 AM | 385 |
सीकर
गौशालाओं की समस्याओं

जयपुर/सीकर/फतेहपुर. राजस्थान में गौसंरक्षण, गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण, अनुदान प्रक्रिया के सरलीकरण, गौचर भूमि आवंटन तथा निराश्रित नंदियों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर राजस्थान गौसेवा समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं गोपालन राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक मुलाक़ात की। इस दौरान गौशालाओं से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए गए।

 

समिति के संरक्षक परम पूज्य महंत दिनेशगिरि जी महाराज एवं प्रदेश अध्यक्ष परम पूज्य श्री गोविंद राम जी महाराज शास्त्री के नेतृत्व में जयपुर में आयोजित बैठक में संगठनात्मक मजबूती के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। बैठक में गौशालाओं को समय पर अनुदान नहीं मिलना, गोचर एवं सरकारी भूमि का आवंटन, निराश्रित नंदियों के लिए 12 माह का अनुदान तथा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर गहन मंथन हुआ। इन सभी विषयों को समाहित करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन तैयार किया गया।

 

इसके पश्चात सचिवालय, जयपुर में गोपालन राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोपालन विभाग के सचिव डॉ. सवित शर्मा, निदेशक पंकज ओझा, लेखा अधिकारी शालिनी शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मण्डल द्वारा रखे गए प्रत्येक बिंदु पर गंभीर चर्चा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को त्वरित संशोधित निर्देश जारी करने के आदेश दिए।

 

मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाक़ात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, समाज की भागीदारी बढ़ाने तथा निराश्रित नंदियों को संरक्षण देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने नंदी को पूजनीय बताते हुए संत-महात्माओं का भगवा दुपट्टा व दक्षिणा भेंट कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गौवंश सुरक्षा और गौमाता सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील व परिणामकारी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.