फतेहपुर शेखावाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस : 34 व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
फतेहपुर शेखावाटी/सीकर. फतेहपुर कस्बे में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को धूमधाम से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन नगर परिषद द्वारा सूर्य मंडल प्रांगण में किया गया, जहां 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपखंड अधिकारी दमयंती कंवर ने ध्वजारोहण किया तथा ट्रेनिंग डिप्टी नरेश कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में अनुशासन और देशभक्ति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, नगर परिषद सभापति मुस्ताक नजमी, एसडीएम दमयंती कंवर, तहसीलदार गोपाल राम एसीबीओ, नायब तहसीलदार पदम सिंह मीणा, डिप्टी अरविन्द कुमार, कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र मीणा, अंकित चौधरी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुल्हरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपखंड स्तर पर विशिष्ट सेवाएं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले 34 सरकारी कर्मचारियों एवं भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
अन्य खबरें
गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण
सीकर न्यूज़