आरबीएसके शिविर में 137 बच्चों का हुआ उपचार : सीएचसी खीरवा में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 3 बच्चे किए गए रेफर
सीकर. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरवा, ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 140 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 137 बच्चों का मौके पर ही उपचार किया गया, जबकि गंभीर समस्याओं से ग्रसित 3 बच्चों को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया गया। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसन्नता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ईरम शेख, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा अग्रवाल एवं दंत रोग चिकित्सक डॉ. सुरेश ढाका ने अपनी सेवाएं प्रदान की। चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों को आवश्यक परामर्श भी दिया।
अन्य खबरें
गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण
सीकर न्यूज़