सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ बढ़नी में बस अड्डों के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी : विधायक विनय वर्मा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर क्षेत्र की जनता की ओर से जताया आभार

सिद्धार्थनगर | 16-Sep-2026 03:44 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
विधायक विनय वर्मा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर क्षेत्र की जनता की ओर से जताया आभार

 शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस अड्डों को कैबिनेट मंजूरी, विधायक विनय वर्मा ने परिवहन मंत्री से मिलकर जताया आभार

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ और बढ़नी कस्बे में नए बस स्टेशनों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दोनों स्थानों पर बस स्टेशन निर्माण के लिए राजस्व विभाग की चिन्हित भूमि को परिवहन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित एवं नामांतरित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 

कैबिनेट की मंजूरी के बाद शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर शोहरतगढ़ बढ़नी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि दोनों कस्बों में बस अड्डों का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य है। इससे लोगों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिलने के साथ ही व्यापार रोजगार तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, नए बस स्टेशनों से परिवहन सुविधाओं में सुधार के साथ सामाजिक विकास जीवन स्तर और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। परियोजनाओं से आसपास के क्षेत्रों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होने की बात कही गई है।

विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.