दो भारतीय ट्रकों से तरबूज-कद्दू के बीज की खेप मिलने के बाद सीमा निगरानी पर सवाल : वाहन, फर्म, दस्तावेज और माल के गंतव्य समेत पूरी सप्लाई चेन की जांच की मांग
खुनुवा-मर्यादपुर बॉर्डर पर बड़ी बरामदगी, सीमा निगरानी पर उठे सवाल
सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल के खुनुवा-मर्यादपुर बॉर्डर से जुड़े मामले में नेपाल में फ्लाई ऐश उतारकर भारत लौट रहे दो भारतीय ट्रकों से तरबूज/कद्दू के बीज की खेप बरामद होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद सीमा पर निगरानी और जांच व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
अब जांच के केंद्र में कई अहम बिंदु हैं—
दोनों वाहन किस फर्म के नाम पंजीकृत हैं?
वाहनों को सीमा पार कराने में किस एजेंट की भूमिका थी? बरामद माल कहां से लाया गया और इसका गंतव्य क्या था?
माल का वास्तविक मालिक कौन है?
इतनी बड़ी खेप सीमा क्षेत्र तक कैसे पहुंची?
मामले में वाहन फर्म एजेंट दस्तावेज माल के स्वामित्व और गंतव्य समेत पूरी सप्लाई चेन की जांच अहम मानी जा रही है। साथ ही सुठौली भंसार से लेकर खुनुवा बॉर्डर तक की निगरानी व्यवस्था की भी जांच किए जाने की जरूरत सामने आ रही है।
फिलहाल बरामदगी से जुड़े आधिकारिक तथ्यों और संबंधित विभागों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि खेप किसकी थी, कहां जा रही थी और सीमा पार करने की प्रक्रिया में किन दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ।