सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

बापी बाबा का सपना हुआ साकार, बस सेवा शुरू : सरकार ने बापी उपवन सिसवा बुजुर्ग से बस सेवा का शुभारंभ किया

सिद्धार्थनगर | 06-Sep-2025 12:56 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
सरकार ने बापी उपवन सिसवा बुजुर्ग से बस सेवा का शुभारंभ किया

इटवा, सिद्धार्थनगर:

शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए सरकारी बस सेवा  वरदान से कम नही, यह बाते आज पूजन एवं हरी झण्डी दिखा कर पहली बस सेवा का शुभारम्भ करते हुए बयोवृद्ध समाजसेवी पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन शुक्ल नें कहा  सहायक क्षेत्रीय प्रबन्ध वी के गंगवार ने कहा ग्रामवासी युवा समाजसेवी पंकज शुक्ला लगातार सिसवा  बुजुर्ग जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए परिवहन सेवा हेतु तत्पर रहे एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, सरकार ने बापी उपवन सिसवा बुजुर्ग से बस सेवा का शुभारंभ किया है। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को शहरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने में मदद करेगी।
बस सेवा का मार्ग सिसवा बुजुर्ग बापी उपवन से सुबह 7 बजे चलकर इटवा बाँसी सिद्धार्थ नगर होते हुए गोरखपुर तक जायेगी वापस इसी रूट से आकर सिसवा बुजुर्ग में रात्रि हाल्ट करेगी 
इस बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को शहरों में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल , डीपो इंचार्ज राहुल कुमार , टाइगर अग्रहरी इंजीनियर प्राणेश शुक्ल पंकज शुक्ल आलोक इन्द्रजीत भूलन मिश्र सुशील मिश्र शिवकुमार त्रियुगी नारायण शुक्ल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक : नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम : लोटन पुलिस ने ई-रिक्शा समेत रिफाइंड तेल और नमक किया बरामद

सिद्धार्थनगर न्यूज़

रोवर तकनीक से होगा सटीक सीमांकन : डीएम शिवशरणप्पा ने परसिया में किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ तहसील समाधान दिवस : 60 शिकायतें आईं, डीएम ने तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट का आरोप: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार : घर में घुसकर बहू-बेटियों से मारपीट का दावा; आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 01 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई : शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर न्यूज़

टूटा नाला और सफाई व्यवस्था से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग : स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाया, नाले पर ढक्कन व नियमित सफाई की मांग

सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 37 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक

सिद्धार्थनगर न्यूज़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

सिद्धार्थनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.